तीन खिताब जीत शुजालपुर की सलोनी ने बढ़ाया प्रदेश का मान

शुजालपुर,  देश की प्रतिष्ठित मिसेज इंडिया प्रतियोगिता में शुजालपुर की बेटी एवं बहू सलोनी नारंग धाकड़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ाया है. सलोनी ने प्रतियोगिता में टॉप 8 फ ाइनलिस्ट में स्थान बनाने के साथ ही तीन प्रतिष्ठित सब टाइटल अपने नाम किए. सलोनी को मिसेज टॉप मॉडल, मिसेज फ ोटोजेनिक और मिसेज स्टाइल आइकन के खिताब से सम्मानित किया गया. देशभर से आई प्रतिभागियों के बीच उन्होंने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और मंच पर प्रभावशाली प्रस्तुति से निर्णायकों और दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया. हालांकि मुख्य खिताब किसी अन्य प्रतिभागी के नाम रहा, लेकिन सलोनी की उपलब्धि को प्रतियोगिता की उल्लेखनीय सफ लताओं में माना जा रहा है. एक बेटी, बहू, पत्नी और मां की भूमिका निभाते हुए उन्होंने यह संदेश दिया कि दृढ़ संकल्प और मेहनत से हर सपना साकार किया जा सकता है. सलोनी की सफ लता पर शुजालपुर में खुशी का माहौल है. परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उनकी सफलता पर हर्ष व्यक्त किया है.

Next Post

विवाहित महिला स्वेच्छा से संबंध स्थापित करती है तो रेप नहीं 

Mon Jul 27 , 2026
जबलपुर। केन्द्रीय कर्मचारी के द्वारा विवाहित महिला सहकर्मी के द्वारा रेप के आरोप में दर्ज कराई गयी एफआईआर तथा न्यायालय में लंबित प्रकरण को खारिज किये जाने की मांग करते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट जस्टिस प्रमोद कुमार अग्रवाल की एकलपीठ ने सुनवाई के दौरान पाया कि […]

You May Like