वेस्टइंडीज ने आयरलैंड को दिया 257 रनों का लक्ष्य

ब्रेडी 15 जून (वार्ता) एविन लुइस (91), कप्तान साई होप (51) और केसी कार्टी (नाबाद 49) की तूफानी पारियों के दम पर वेस्टइंडीज ने रविवार को तीसरे टी-20 मुकाबले में आयरलैंड को जीत के लिए 257 रनों का लक्ष्य दिया।

आज यहां आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की एविन लुइस और साई होप की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 122रन जोड़े। 11वें ओवर में साई होप के रूप में वस्टेइंडीज का पहला विकेट गिरा। उन्हें मैकार्थी ने आउट किया। साई होप ने 27 गेदों में चार चौके और चार छक्के लगाते हुए (51) रनों की आतिशी पारी खेली। रोवमन पॉवेल (दो), शिमरॉन हेटमायर (15) रन बनाकर आउट हुये। 13वें ओवर में मैथ्यू हम्फ्रीज ने शतक की ओर बढ़ रहे एविन लुइस को आउटकर वेस्टइंडीज को चौथा झटका दिया। एविन लुइस ने 44 गेंदों में आठ छक्के और सात चौकों की मदद से (91) रनों की विस्फोटक पारी खेली। जेसन होल्डर (18) रन बनाकर आउट हुये। वेस्टइंडीज ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 256 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। केसी कार्टी ने 22 गेंदों में (नाबाद 49) रन बनाये।रोमारियो शेफर्ड छह गेंदों में (19) रन बनाकर नाबाद रहे।

आयरलैंड की ओर से मैथ्यू हम्फ्रीज ने दो विकेट लिये। मार्क ऐडेर, बैरी मक्कार्थी और ब्रेन व्हाइट ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Next Post

ट्रम्प प्रशासन ने आप्रवासियों की गिरफ्तारी पर रोक लगाई: रिपोर्ट

Sun Jun 15 , 2025
न्यूयॉर्क, 15 जून (वार्ता) अमेरिका में ट्रम्प प्रशासन ने आव्रजन एजेंटों को खेतों, रेस्तरां और होटलों में गिरफ्तारी बंद करने का निर्देश दिया है। सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, यह नीतिगत बदलाव इस चिंता के बीच किया गया है कि हालिया आव्रजन कार्रवाई से इन उद्योगों को नुकसान हो […]

You May Like