हैरिसबर्ग, 06 नवंबर (वार्ता) अमेरिका में पेंसिल्वेनिया के कार्लिस्ले स्थित डिकिंसन कॉलेज को उसके पूर्व छात्र सैमुअल जी. रोज़ ने क्षेत्र के मूलनिवासियों के इतिहास और संस्कृति पर केंद्रित एक कला एवं शिक्षा केंद्र विकसित करने के लिए 2 करोड़ डॉलर दान किया है।
डिकिन्सन कॉलेज के 242 साल के इतिहास में यह सबसे कला क्षेत्र के विकास के लिए मिला सबसे बड़ा दान है। इसके साथ ही श्री रोज़ की ओर से दिया गया अब कुल दान 10 करोड़ डॉलर हो गया है। इस दान से निवासियों के भविष्य के लिए जिम थॉर्प केंद्र का निर्माण किया जाएगा। शिक्षा एवं कला केंद्र में श्री रोज़ के नाम से एक गैलरी होगी, जिसमें आदिवासी संस्कृति और कला का प्रदर्शन होगा। यह गैलरी कॉलेज के कला संग्रह को और समृद्ध करेगी तथा उसके शैक्षणिक कार्यक्रमों को बेहतर बनाएगी। शिक्षा केंद्र में ‘सेंटर फॉर द फ्यूचर्स ऑफ नेटिव पीपल्स’ भी होगा।
Next Post
कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर: जाति, संविधान और राजनीति’ पर मंथन, संगठन की दिशा तय करेगा सामाजिक न्याय
Thu Nov 6 , 2025
पचमढ़ी: पचमढ़ी में जारी संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर के पाँचवें दिन मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कांग्रेस अध्यक्षों और विधायकों के लिए “जाति, संविधान और राजनीति” विषय पर एक महत्वपूर्ण एवं गहन सत्र आयोजित किया गया। दिन की शुरुआत जिला अध्यक्षों के योग एवं आत्मरक्षा अभ्यास सत्र से हुई, जिसके […]

