वेदांता ऊर्जा संयंत्र हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर 21, एक और मजदूर की मौत की पुष्टि

सक्ति, ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में स्थित वेदांता ऊर्जा संयंत्र में हुए भीषण हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है।
जिला प्रशासन ने शुक्रवार को एक और मजदूर की मौत की पुष्टि की है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान किस्मत अली के रूप में हुई है, जो मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले का निवासी था।

जिला कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में घायल अन्य मजदूरों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार जारी है।प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है और घायलों को हर संभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

उल्लेखनीय है कि वेदांता ऊर्जा संयंत्र में हुए इस हादसे ने क्षेत्र में शोक की लहर फैला दी है। प्रशासन ने मामले की जांच के संकेत दिए हैं।

 

Next Post

डिजिटल डेमोक्रेसी डायलॉग में साय का आह्वान: क्रिएटर्स दिखाएं बदलते छत्तीसगढ़ की नयी छवि

Sat Apr 18 , 2026
रायपुर ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित डिजिटल डेमोक्रेसी डायलॉग में देशभर से आए कंटेंट क्रिएटर्स का स्वागत एवं अभिनंदन किया और कहा कि छत्तीसगढ़ आस्था, संस्कृति और प्रकृति का संगम है। श्री साय ने कहा कि यह […]

You May Like