धरती आबा बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि

भोपाल। भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें भावपूर्ण नमन किया। इस अवसर पर भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी जनजातीय समाज के महान स्वतंत्रता सेनानी एवं आदिवासी अस्मिता के प्रतीक भगवान बिरसा मुंडा को याद करते हुए उनके योगदान का स्मरण किया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बरूआ, डॉ. नंदिता पाठक, प्रदेश मंत्री संगीता सोनी तथा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज टेकाम सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा नेताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, त्याग और जनजातीय समाज के अधिकारों के लिए किए गए उनके योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया।

Next Post

इंदौर में ब्रिक्स देशों ने तय किया कृषि का रोड मैप 

Tue Jun 9 , 2026
इंदौर। भारत की अध्यक्षता में आयोजित 5वीं ब्रिक्स एग्रीकल्चर वर्किंग ग्रुप की बैठक का पहला दिन इंदौर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय बैठक में ब्रिक्स सदस्य देशों के प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों और कृषि विशेषज्ञों ने भाग लिया। इसमें कृषि का रोड मैप तय किया गया ।   बैठक […]

You May Like