कलेक्टर पहुंचे पाटन, गेहूँ खरीदी, विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

जबलपुर: कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने बुधवार को पाटन क्षेत्र का व्यापक दौरा करते हुए गेहूँ खरीदी केंद्र, विकास परियोजनाओं और सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने उपार्जन व्यवस्था, निर्माण कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की विस्तार से समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने परमपिता वेयरहाउस स्थित गेहूँ खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया और अब तक की खरीदी प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्लॉट बुकिंग में पहले छोटे किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी, इसके बाद मध्यम और बड़े किसानों के स्लॉट बुक होंगे। उन्होंने किसानों से धैर्य रखने की अपील करते हुए कहा कि सभी पात्र किसानों की उपज समय सीमा में खरीदी जाएगी।
विकास कार्यों और परियोजनाओं की समीक्षा
पाटन प्रवास के दौरान कलेक्टर ने कन्या शाला, पुराना तहसील कार्यालय और अन्य जर्जर भवनों का निरीक्षण किया। समीक्षा बैठक में उन्होंने राजस्व और विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। सिलाई सेंटर को गारमेंट क्लस्टर से जोड़ने के निर्देश देते हुए उन्होंने महिलाओं के रोजगार को बढ़ावा देने पर जोर दिया। निर्माणाधीन सांदीपनि विद्यालय का कार्य 15–20 दिनों में पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए।
सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की जांच
पाटन सिविल अस्पताल के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने इमरजेंसी, एनआरसी, पीएनसी वार्ड सहित विभिन्न विभागों का जायजा लिया। उन्होंने आयुष्मान कार्ड और टीकाकरण कार्य में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि 30 अप्रैल तक सभी लक्ष्य पूरे किए जाएं। कलेक्टर ने अस्पताल स्टाफ की उपस्थिति जांचते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवा केवल नौकरी नहीं बल्कि मानव सेवा है। सभी कर्मचारी पूरी ईमानदारी और सेवा भावना के साथ कार्य करें ताकि मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

Next Post

यात्रीगण कृपया ध्यान दें, असुविधा के लिए हमें खेद है !

Thu Apr 23 , 2026
जबलपुर : जबलपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुणे सुपौल ट्रेन का ग़लत एनाउंसमेंट कंप्यूटर द्वारा कर दिया गया। हुआ कुछ ऐसा कि बुधवार दोपहर दो बजे रोज़ की तरह प्लेटफार्म क्र पाँच पर 12322 मुंबई मेल के यात्रियों की भीड़ अपनी गाड़ी का […]

You May Like