हो रहा था रेत का अवैध उत्खनन, हाईवा समेत चालक पकड़ाया 

जबलपुर। ललपुर घाट नर्मदा नदी के तट से रेत का अवैध उत्खनन हो रहा था। भनक लगते ही ग्वारीघाट पुलिस ने दबिश देकर अवैध रेत उत्खनन में लिप्त हाईवा चालक को गिरफ्तार किया, साथ ही हाईवा अवैध रेत सहित जप्त किया गया।

टीआई सुभाषचंद बघेल ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि ललपुर घाट नर्मदा नदी के तट से रेत का अवैध उत्खनन कर चोरी कर एक हाईवा डम्पर में रेत भरकर ललपुर होते हुये बिना रायल्टी के रेतनाका की ओर ले जाया जा रहा है, सूचना पर भल्ला कालोनी में दबिश दी जहां मुखबिर के बताये नम्बर का डाईवा क्रमांक एमपी 20 जेडक्यू 5995 में रेत भरकर आते दिखा जिसे घेराबंदी कर रोककर हाईवा चालक ने राहुल बंशकार 27 वर्ष निवासी मोहास थाना बरगी को पकड़ा गया, हाईवा में लोड रेत के संबंध में पूछताछ करने पर रायल्टी नहीं होना बताते हुये अर्पित यादव निवासी ललपुर के कहने पर रेत उत्खन्न कर हाईवा में लोड कर लाना बताया ।

आरोपी हाईवा चालक हाईवा क्रमांक एमपी 20 जेडक्यू 5995 मय रेत के जप्त करते हुये आरोपी हाईवा चालक एवं हाईवा मालिक के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।

Next Post

छेनी का टुकड़ा टूट कर पेट में लगा, युवक की मौत

Tue Sep 23 , 2025
जबलपुर। रांझी बड़ा पत्थर में लोहे के घन और छेनी से लकडी फाड़ते समय लोहे की छेनी का टुकड़ा टूट कर युवक के पेट में लग गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को अनुराग यादव 34 वर्ष निवासी यादव लकड़ी का टॉल बड़ा पत्थर रांझी […]

You May Like