
अनूपपुर। जैतहरी थाना क्षेत्र में तिपान नदी पार करते समय 27 वर्षीय राजकुमार मैना तेज बहाव में बह गया। वह शुक्रवार रात मजदूरी कर अपने साथी भारतलाल के साथ लौट रहा था। क्षतिग्रस्त पुल पार करते समय राजकुमार नदी में बह गया, जबकि भारतलाल बच निकला। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ और होमगार्ड की टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाश शुरू की, लेकिन तेज बहाव से रेस्क्यू में परेशानी हो रही है। प्लाटून कमांडर राम नरेश भवेदी के नेतृत्व में टीम सर्च ऑपरेशन में जुटी है। खबर लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं मिला।
