भाजपा ने कहा: मुख्यमंत्री ने राष्ट्रहित का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया

ग्वालियर: भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने हेतु कारकेड में न्यूनतम वाहनों का उपयोग, वाहन रैलियों पर रोक तथा सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है, यह मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सादगी, संवेदनशीलता और राष्ट्र के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

ऐसा करके मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के अव्हान को आत्मसात करते हुए राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है। अग्रवाल ने कहा कि निगम-मंडल पदाधिकारियों को भी सादगी से कार्यभार ग्रहण करने का संदेश देकर उन्होंने जनप्रतिनिधियों के लिए अनुकरणीय कार्य संस्कृति प्रस्तुत की है। ऐसे निर्णय साबित करते हैं कि भाजपा सरकार केवल बातें नहीं करती, बल्कि संकट के समय राष्ट्रहित में स्वयं उदाहरण बनकर नेतृत्व करती है।

Next Post

चितारा गांव में पीएम आवास को लेकर हिंसक झड़प, कई घायल

Wed May 13 , 2026
श्योपुर: जिले के चितारा गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे मकानों को लेकर दो पक्षों में हिंसक संघर्ष हो गया। विवाद के दौरान निर्माणाधीन मकानों में तोड़फोड़ और लाठी-डंडों से मारपीट हुई। इस संघर्ष में कई ग्रामीण जख्मी हुए हैं। बरगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों […]

You May Like