आरटीओ की कार्रवाई, पांच यात्री बसें जब्त

इंदौर: आरटीओ इंदौर एवं संभागीय परिवहन उड़नदस्ता ने यात्री वाहनों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाली पांच यात्री बसों को जब्त किया.तीन इमली चौराहे पर हुई जांच के दौरान बसों के परमिट, फिटनेस, बीमा समेत अन्य दस्तावेजों की जांच की गई। साथ ही फायर सेफ्टी उपकरण, स्पीड गवर्नर और अन्य सुरक्षा मानकों का भी निरीक्षण किया गया.

अधिकारियों ने यात्रियों से भी फीडबैक लेकर चालक द्वारा तेज गति से वाहन चलाने और मोबाइल फोन के उपयोग जैसी शिकायतों की जानकारी ली. कार्रवाई आरटीओ प्रदीप शर्मा एवं परिवहन उड़नदस्ता प्रभारी आकाश सिटोले के नेतृत्व में की गई. आरटीओ ने बताया कि यात्री बसों के साथ-साथ स्कूल और कॉलेज बसों में सुरक्षा मानकों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए जिलेभर में आकस्मिक जांच अभियान लगातार जारी रहेगा.

Next Post

विश्व युद्ध का खतरा टला? अमेरिका और ईरान हमले रोकने पर सहमत, कतर में होगी ‘होर्मुज’ पर महाबैठक

Mon Jun 29 , 2026
भारी तनाव और हमलों के बीच अमेरिका और ईरान एक-दूसरे पर हमले रोकने पर सहमत हो गए हैं। दोनों पक्ष अब कतर में बैठकर ‘होर्मुज’ विवाद को सुलझाने पर चर्चा करेंगे। पश्चिम एशिया में मंडरा रहे युद्ध के बादलों के बीच एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। […]

You May Like