कछपुरा ब्रिज में लेफ्ट और राइट टर्न को कराया खाली

जबलपुर। गढ़ा क्षेत्र के कछपुरा ब्रिज के पास स्थित लेफ्ट और राइट टर्न को अतिक्रमण दस्ते ने पूरी तरह खाली कराया गया। यहाँ अवैध रूप से खड़े ठेलों और अस्थाई निर्माणों के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनती थी। विजयनगर क्षेत्र में फुटपाथों पर काबिज अस्थाई अतिक्रमणकारियों को हटाया गया। फुटपाथों के खाली होने से अब पैदल चलने वालों को सडक़ पर नहीं उतरना पड़ेगा। गोल बाजार क्षेत्र के व्हीकल मोड रिछाई और सडक़ किनारे लगे अवैध दुकानों व अस्थाई अतिक्रमण को सख्ती से हटाया गया। सिविक सेंटर में शहर के सबसे व्यस्त केंद्र समदडिय़ा मॉल के सामने लगी चौपाटी को हटाया गया। मॉल के सामने बेतरतीब तरीके से लगी दुकानों के कारण वाहनों की आवाजाही में काफी दिक्कत आ रही थी। तीन पत्ती बस स्टैंड क्षेत्र में न केवल अतिक्रमण हटाया गया, बल्कि नियम तोडऩे वालों पर स्पॉट फाइन भी लगाया गया।

Next Post

दिव्यांग महिला का मुंह दबाने वाली भाजपा नेत्री को नोटिस

Wed Dec 24 , 2025
जबलपुर। दिव्यांग महिला का मुंह दबाने वाली भाजपा नेत्री अंजू भार्गव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने एक्शन लेते हुए कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है । विदित हो कि पिछले दिनों से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था […]

You May Like