रीवा पहुंचे कांग्रेस के सह प्रभारी ने टटोली संगठन की नब्ज

रीवा:अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं म.प्र. कांग्रेस कमेटी के सह-प्रभारी रणविजय सिंह लोचव रीवा पहुंचे और संगठनात्मक समीक्षा बैठक ली. जहा संगठन को मजबूत बनाने के साथ बूथ स्तर पर भाजपा की जन विरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आवाहन किया. प्रदेश के सह प्रभारी ने साफ शब्दों में कहा कि अनुशासनहीनता करने वाले के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी.
बैठक में श्री लोचव ने संपूर्ण विधानसभाओं के विधानसभा प्रभारियों, ब्लॉक अध्यक्षों की ब्लॉक, मण्डलम, पंचायत, नगर एवं वार्ड कमेटियों तथा बीएलए-2 की वन टू वन समीक्षा की, सभी उपस्थित प्रभारियों एवं पदाधिकारियों ने समीक्षा बैठक मे बताया कि हमारे यहां सम्पूर्ण कमेटियों का गठन हो चुका है और कमेटी मे शामिल सभी पदाधिकारियों का सत्यापन किया जा चुका है. साथ ही अधिकांश मण्डल स्तर पर संगठनात्मक बैठकें भी आयोजित की जा चुकी हैं.

बैठक में श्री लोचव ने कहा कि संगठन जब तक सुदृढ़ नही होगा, तब तक हम केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार को सत्ता से नही हटा पाएगें. इस लिये हम सब की जिम्मेदारी है कि कमेटियों का निर्माण कर उन्हे सक्रिय करें तथा बूथ स्तर तक जहां हम भारतीय जनता पार्टी की जनविरोधी नीतियों के कारण किसान, मजदूर, छात्र, युवा, महिलाये सभी वर्ग प्रताडि़त हैं, उसकी जानकारी आमजन को दें. बैठक में जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, जिला संगठन प्रभारी रामलखन पटेल, शहर अध्यक्ष अशोक पटेल झब्बू, जिला संगठन महासचिव एड0 रवि तिवारी, शहर संगठन सचिव सज्जन पटेल मौजूद रहे.
पार्षदों से वन-टू-वन की गई चर्चा
कांग्रेस प्रदेश सह प्रभारी श्री लोचव ने नगर निगम के पार्षदों से वन-टू-वन चर्चा की. अलग-अलग पार्षदों को बुलाया गया, चार पार्षद बैठक में नही पहुंचे. दरअसल पार्षदों की नाराजगी चल रही थी और अलग-अलग बयानबाजी की जा रही थी. जिसको लेकर श्री लोचव ने पार्षदों से अकेले में चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनी. साथ ही सख्त लहजे में कहा कि अनुशासनहीनता किसी भी हालत में बर्दास्त नही की जाएगी. सभी पदाधिकारियों को अनुशासन मे रहने की नसीहत दी और कहा कि यदि पार्टी का कोई पदाधिकारी अनुशासनहीता करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी, क्योंकि बिना अनुशासन हम पार्टी को मजबूत नही कर सकतें.

Next Post

घनश्याम सिंह 33 वोटों से आगे

Mon Aug 3 , 2026
दतिया चौथे राउंड के बाद कांग्रेस के कुं. घनश्याम सिंह 33 वोटों से आगे Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like