बंगलादेश-चीन तीस्ता नदी परियोजना पर सहयोग को बढ़ाने पर हुये सहमत

बीजिंग, 25 जून (वार्ता) बंगलादेश और चीन ‘तीस्ता नदी परियोजना’ सहित नदी प्रबंधन के क्षेत्र में आपसी सहयोग को और गहरा करने पर सहमत हुये हैं। बंगलादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान और चीन के जल संसाधन मंत्री ली गुओयिंग के बीच बीजिंग के स्टेट गेस्ट हाउस में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में यह सहमति बनी। बंगलादेश के प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, बैठक के दौरान श्री रहमान ने बाढ़ के जोखिम को कम करने और पर्यावरण संरक्षण के लिए बंगलादेश में तीस्ता में गाद सफाई के चलाए जा रहे कार्यक्रम की जानकारी दी।

उन्होंने जल संसाधन प्रबंधन क्षमता को मजबूत करने के लिए चीन से बड़े सहयोग की अपील की और विशेष रूप से तीस्ता नदी परियोजना को लागू करने में चीनी तकनीकी सहायता की उम्मीद जतायी।
बैठक में श्री रहमान ने नदी तट के कटाव को रोकने, सिंचाई व्यवस्था को दुरुस्त करने और अंतर्देशीय नौवहन को बढ़ाने में भी चीनी सरकार से मदद मांगी। इस पर चीन के मंत्री ने कहा कि बंगलादेश को जल प्रबंधन में चीन के दीर्घकालिक अनुभवों का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने बंगलादेश के जल विशेषज्ञों और संबंधित अधिकारियों को चीन में विशेष प्रशिक्षण के लिए आमंत्रित भी किया। गौरतलब है कि नदी तट का कटाव बंगलादेश के लिए एक बड़ी आर्थिक और सामाजिक चुनौती है, जिससे हर साल हजारों लोग बेघर हो जाते हैं। ऐसे में तीस्ता नदी परियोजना बंगलादेश के उत्तरी क्षेत्र में जल प्रबंधन सुधारने, सिंचाई सुविधाएं बढ़ाने और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को गति देने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

.....

Next Post

छात्रों की गूंज' अभियान 30 जून से, 28 शहरों में 40 दिन चलेगा आंदोलन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

Thu Jun 25 , 2026
ग्वालियर। देश में लगातार हो रहे पेपर लीक और नीट यूजी 2026 परीक्षा में हुई धांधली के खिलाफ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने राष्ट्रव्यापी “छात्रों की गूंज” अभियान का बिगुल फूंक दिया है। कांग्रेस ने इस संकट के लिए सीधे तौर पर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की नाकामी और सरकार को जिम्मेदार […]

You May Like