विधानसभा में कल मनाया जायेगा फाग महोत्सव,दिल्ली का पॉप ग्रुप साधो बैंड देगा प्रस्तुति 

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में कल गुरुवार की शाम मानसरोवर सभागार में फाग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रहेंगे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर करेंगे। यह कार्यक्रम रंगारंग संगीत प्रस्तुतियों और मनोभावन कार्यक्रमों से सराबोर रहेगा।

कार्यक्रम में संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश के अन्य वरिष्ठ मंत्रीगण ,नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंधार उपस्थित रहेंगे।

यह कार्यक्रम संस्कृति विभाग, मध्यप्रदेश शासन के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण दिल्ली का लोकप्रिय पॉप ग्रुप साधो बैंड ‘ रहेगा जो अपनी सुमधुर संगीत प्रस्तुतियों के लिए काफी लोकप्रिय है। ये समूह लोक-पॉप शैली के संयोजन के अभिनव प्रयोग के लिए जाना जाता है।

Next Post

गाजा में इजरायली बमबारी में 25 फिलिस्तीनियों की मौत

Wed Mar 19 , 2025
गाजा 19 मार्च (वार्ता) गाजा में सबरा इलाके में बुधवार को एक मकान पर इजरायली बमबारी में कम से कम 25 फिलिस्तीनियों की मौत हो गयी जबकि 10 से अधिक घायल हो गये। चिकित्सा सूत्रों के मुताबिक मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया […]

You May Like