मनासा में निजी अस्पतालों व होटलों का औचक निरीक्षण: होटल और अस्पताल का मेडिकल सील

नीमच: कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार बुधवार को एसडीएम मनासा सुश्री किरण आंजना के नेतृत्व में मनासा नगर के निजी चिकित्सालयों, होटलों एवं शॉपिंग मॉल का औचक निरीक्षण किया गया। जांच दल में तहसीलदार, सीएमओ, विद्युत सुरक्षा, पीडब्ल्यूडी, एमपीईबी व नगर परिषद के अधिकारी शामिल रहे।एसडीएम सुश्री किरण आंजना ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि जांच दल द्वारा गणपत होटल में अस्वच्छता व गंदगी मिलने पर मावे का सैंपल लेकर होटल सील किया गया।

बालू होटल में बिना लाइसेंस मावा निर्माण पर 5100 रुपये का स्पॉट फाइन कर परिसर सील किया गया। लीलावती हॉस्पिटल का मेडिकल स्टोर बिना फार्मासिस्ट के संचालित पाए जाने पर मौके पर बंद कर सील किया गया। गांधी सुपर स्टोर मार्ट में एक्सपायरी फायर उपकरण मिले, जिन्हें बदलने के निर्देश दिए।तुलसी किरण मार्ट में एक्सपायरी खाद्य सामग्री जब्त कर नष्ट की गईहै।
एसडीएम सुश्री किरण आंजना ने बताया कि प्रशासन के उक्त जांच दल ने चिरंजीवी हॉस्पिटल, नाकोड़ा लाइफलाइन, मनासा ग्लोबल हॉस्पिटल, एस.एल. पाटीदार हॉस्पिटल, माधवम हॉस्पिटल, मजेजी हॉस्पिटल, लीलावती हॉस्पिटल का निरीक्षण कर आवश्यक सुविधाओं, सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया।सभी अस्पतालों को फायर सेफ्टी उपकरण दुरुस्त करने व कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिलाने की चेतावनी दी गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनसुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Next Post

नवतपा की गर्मी से मिलेगी निजात, कल से प्री-मानसून बारिश के आसार

Fri May 29 , 2026
शाजापुर: एक माह से अधिक समय से 40 से 45 डिग्री तापमान झेल रहे नगरवासियों के लिए अब मौसम का मिजाज राहत लेकर आने वाला है. मौसम विभाग की माने तो आज से तेज गति से हवाएं चलेंगी. वहीं 31 की रात से प्री-मानसून की बारिश शुरू होने की संभावना […]

You May Like