दूध व्यवसायी पर हमला करने वाला नाबालिग आरोपी धराया, पुलिस ने बरामद किए रुपए और चाकू 

भोपाल। थाना परवलिया सडक पुलिस ने दूध व्यवसायी से लिफ्ट के बहाने चाकू से हमला करने वाले नाबालिग आरोपी को पकड़ा. पुलिस ने लूट की 4,800 रुपए और घटना में प्रयुक्त की गई चाकू को बरामद किया है.

पुलिस के मुताबिक सोमवार को ग्राम परवलिया निवासी सुनील उर्फ बब्लू पाल (45) दूध व्यवसायी का काम करते हैं. देर रात को वह अपने बेटे को उसकी कंपनी से लेने के लिए स्कूटी से गांधी नगर की ओर जा रहे थे. रास्ते में राजगढ़-भोपाल नेशनल हाईवे-46 परवलिया सड़क ब्रिज के आगे एक 16-18 वर्ष के लड़के ने उनसे लिफ्ट मांगी. फरियादी ने इंसानियत के नाते उसे गाड़ी पर बैठा लिया. रास्ते में एक ढाबे के आगे हाईवे पर जब फरियादी सुनील ने पेशाब करने के लिए गाड़ी रोकी, तभी पीछे बैठे लड़के ने उन पर चाकू अड़ा दिया और पैसे मांगने लगा. फरियादी ने बचने का प्रयास किया, तो आरोपी ने चाकू से फरियादी को चोट पहुचॉई. सुनली की पैंट की जेब में रखे 4,800 रुपए लूटकर आरोपी फरार हो गया. गंभीर रूप से घायल फरियादी को इलाज के लिए राहगीरों ने अस्पताल में भर्ती कराया. अस्पताल की सूचना पर मौके पर पुहंची पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया. फरियादी के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश पूरी की. नाबालिग आरोपी ने कड़ाई से पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार किया. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने लूट के नगद रुपए बरामद किए. वारदात में प्रयुक्त चाकू घटना स्थल के पास झाडियों में से बरामद किया गया.

Next Post

ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, डेटा सेंटर एवं सेमी कंडक्टर क्षेत्र में निवेश पर होगा मंथन

Tue Jul 7 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में तकनीकी विकास के लिये निरंतर कार्य किये जा रहे हैं। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा 13 जुलाई 2026 को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0 : जीसीसी, डेटा सेंटर एवं सेमी कंडक्टर एडिशन का आयोजन किया जा रहा है। […]

You May Like