जबलपुर: बरेला पुलिस ने सालीवाड़ा में दबिश देकर चाय दुकान की आड़ में शराब बेचने वाले तस्कर को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से शराब का जखीरा जब्त किया गया । पुलिस ने बताया कि सालीवाड़ा में चाय की दुकान पर दबिश दी गई जहां सफेद रंग की 2 प्लास्टिक की बोरी एवं एक खाखी कार्टून रखे मिले। पुलिस ने घेराबंदी कर विलियम पॉल 66 वर्ष निवासी सालीवाडा को पकड़ा।
कार्टून एवं दोनों बोरियों में कुल 114 पाव देशी शराब कीमती लगभग 10 हजार रूपये के होना पाया गया उक्त शराब के सम्बंध मे पूछताछ करने पर महेश पटेल से देशी शराब लेकर कमीशन पर बेचना स्वीकार किया। महेश पटेल की तलाश की जो नहीं मिला। विलियम पाल के कब्जे से 114 पाव देशी शराब जप्त करते हुये आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।
मंडला का तस्कर भी पकड़ाया
इसी प्रकार बरेला पुलिस ने हाईवे के किनारे दबिश देते हुये हिमांशु सोनी उर्फ हर्ष सोनी 20 वर्ष निवासी सराफा मार्केट बुधवानी कोतवाली मण्डला को दबोचा । जिसके कब्जे से जुपिटर में रखे हरे रंग के बैग में रखी 48 पाव एवं 5 बॉटल लेैमन बकार्डी अंग्रेजी शराब रखी मिली।
