जबलपुर: कुण्डम थाना अंतर्गत मोहनी में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने यह कदम उस वक्त उठाया जब उसकी पत्नी मायके गई हुई थी।
पुलिस ने बताया कि रघुनाथ परस्ते 45 वर्ष निवासी ग्राम मोहनी ने सूचना दी कि मुरैन में लाईन मेन के पद पर पदस्थ है त्यौहार होने से छुट्टी लेकर अपने गांव आया है उसका छोटा भाई दुर्योधन अपने घर में अकेला था दुर्योधन की पत्नी मायके चली गयी थी।
उसके बड़े भाई के बेटे अनुराग सिंह ने फोन कर बताया कि चाचा घर के अंदर से दरवाजा लगा लिया है वह जाकर देखा दुर्योधन ने दरवाजा लगाकर अंदर से कुंडी लगाये था, दरवाजा खटखटाने पर नहीं खोला आवाज नहीं आने पर सब्बल से साईड से दीवाल खोदकर ईंट हटाकर देखा उसका भाई दुर्योधन 35 वर्ष ने कमरे में लगे सीलिंग पंखे में साड़ी बांधकर फांसी लगाकर लटका था। दीवाल तोड़कर भाई को उपचार के लिए कुण्डम अस्पताल लेकर गये जहां डाक्टर ने चैक कर भाई दुर्योधन सिंह परस्ते को मृत घोषित कर दिया।
