
जबलपुर। अधारताल थाना अंतर्गत रिछाई के पास चाय की दुकान में संचालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि गुरुवार को मस्तराम ठाकुर 37 वर्ष निवासी निवासी बजरंग नगर रांझी ने सूचना दी कि ड्रायवरी करता है उसका भतीजा लक्ष्मण ठाकुर रिछाई टाटा कम्पनी के पास अधारताल में रहता है, जिसके माता पिता का स्वर्गवास हो गया है लक्ष्मण अकेला रहता है एवं रिछाई के पास चाय की दुकान चलाता है सुबह लगभग 9-30 बजे भतीजा लक्ष्मण ठाकुर 20 वर्ष ने दुकान की शीट के पाईप से गमछा से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
