बमबाजी: मुख्य आरोपी फरार, गुर्गा गिरफ्तार

जबलपुर। माढ़ोताल थाना अंतर्गत करमेता बस्ती में एक लाख की रंगदारी न देने पर प्रॉपर्टी डीलर के घर में बमबाजी के मामले में मुख्य आरोपित अब भी पुलिस गिरफ्त से दूूर है जबकि एक और गुर्गे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।‌ जिसे पुलिस मौका-ए-वारदात पर ले गई जहां से उसका जुलूस निकाला गया इसके बाद न्यायालय पेश किया गया है। जबकि फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

विदित हो कि करमेता बस्ती निवासी सुमित चौबे प्रॉपर्टी डीलर है। जिन्हें क्षेत्र के ही एक शातिर बदमाश सौरभ यादव ने 1 लाख की अवैध वसूली की मांग की थी। सुमित द्वारा रकम देने से साफ इनकार कर दिया था। इसके बाद सौरभ का गुर्गा मोहित उर्फ मुन्नी विश्वकर्मा, शिवांक विश्वकर्मा अपने साथियों के साथ सुमित के घर पहुंचा था और दहशत फैलाने के इरादे से ताबड़तोड़ कई बम फेंक दिए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने आजाद बैन, दीपक रजक दोनों निवासी खेरमाई मंदिर के पीछे, शंकर नगर को गिरफ्तार किया था। अब पुलिस ने मोहित रैकवार उर्फ मुन्नी को गिरफ्तार किया है। जबकि सौरभ यादव और शिवांक अब भी फरार है। सौरभ क्षेत्र का आदतन अपराधी है। उसका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और वह पहले भी कई गंभीर मामलों में शामिल रह चुका है।

Next Post

एवरेस्ट और ल्होत्से फतह करने वाले ITBP, BSF व NSG के दलों का सम्मान, नित्यानन्द राय बोले यह राष्ट्रसेवा और अनुशासन का प्रतीक

Thu Jul 2 , 2026
नई दिल्ली। गृह राज्य मंत्री नित्यानन्द राय ने नई दिल्ली में आयोजित फ्लैग-इन समारोह में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP), सीमा सुरक्षा बल (BSF) और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) के माउंट एवरेस्ट अभियान-2026 तथा BSF के माउंट ल्होत्से अभियान-2026 के सफल पर्वतारोहण दलों का अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्होंने ITBP […]

You May Like