अब सडक़ दुर्घटनाओं पर लगेगा विराम,ग्राम मोही के पास चिहिंत ब्लैक स्पाँट पर बनेंगा ओवर ब्रिज

पांढुरना। भोपाल मार्ग पर ग्राम मोही के पास दिनों दिन बढ़ती जा रहीं सडक़ दुर्घटनाओं को देख इस जगह को ब्लैक स्पाँट के रूप में चिहिंत कर जिला प्रशासन द्वारा किए गए हर सभंव प्रयास के बावजूद सडक़ दुर्घटनाएं नहीं रूक रहीं है,बीते दस माह में यहा 14 दुर्घटनाए घटित हुए है,जिसमें पांच लोगों की मौत हो चुकी है तो कई जिवन भर के लिए विकलांग हो गए है,जिसे देख अब इस जगह पर औवर ब्रिज बनाने को लेकर सर्वे किया जा रहा है।

घूमावदार घाटी और ढलान बना दुर्घटना का कारण 000

गौरतलब हो कि भोपाल नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम मोही के पास दादाजी दरबार के पास से लेकर डोंगरगढ़ वाली दुर्गा माता मंदिर के पास तक की यह मुख्य सडक़ घूमावदार घाटी तथा अत्याधिक ढलान होने के कारण भोपाल से पांढुरना की और आने वाले प्रत्येक वाहन की गति अचानक बढऩे से वाहन चालक वाहन पर से अपना नियंत्रण खो बैठते है,और यह अनियंत्रित वाहन एक तो सामने चल रहे अन्य वाहन से जा टकरता है या फिर अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस हो जाता है,जिससे इसमें सवार वाहन चालक,परिचालक या इसमें सवार यात्रियों की मौत हो जाती है,पिछले 10 माह में अब तक इस जगह पर कुल 14 दुर्घटनाएँ घटित हुई है,जिसमें पांच लोगों की तो घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हुई तो कई लोग जिवनभर के लिए विकलांग होकर नरकीय जीवन जिने विवश है।

प्रशासन के सारे प्रयास रहे विफल 000

हांला कि यहां बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए इस जगह को ब्लैक स्पाँट के रूप में चिहिंत कर जिला प्रशासन द्वारा सडक़ दुर्घटनाए रोकने हर सभंव प्रयास किए लेकिन फिर भी दुर्घटनाए रूक नहीं पा रहीं है,विभागीय सूत्रों की माने तो बढ़ती सडक़ दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अब इस घूमावदार तथा ढलान वाले लगभग एक किलों मीटर के इस भोपाल नागपुर टू लेन मार्ग पर चौढ़ा औवर ब्रिज बनाने का निर्णय लिया गया है,जिसके बाद ही इस स्पाँट पर सडक़ दुर्घटनाओं पर विराम लग सकेंगा,जिसके चलते ही बीते कुछ दिनों से यहां पर एंजेसी के अधिकारियों द्वारा सर्वे किया जा रहा है।

किसानों को मिलेंगा भरपूर मुआवजा 000

विभागीय सूत्रों की माने तो इस उक्त नागपुर भोपाल सडक़ मार्ग पर ग्राम मोही के पास औवर ब्रिज बनाने के लिए सडक़ के दोनों और के जिन किसानों की जितनी कृषि भूमि औवर ब्रिज बनाने के लिए अधिग्रहण की जाएंगी ऐसे सभी प्रभावित खेत मालिक किसानों को सरकार द्वारा नेशनल हाइवे के गाइड लाइन के अनुसार बहुत अच्छा मुआवजा दिया जाएंगा।

Next Post

दो दिन में मैच खत्म हो जाने पर क्रिकेट जगत सदमे में

Sun Dec 28 , 2025
मेलबर्न, 28 दिसंबर (वार्ता) 2017-18 एशेज के बोर-ड्रॉ का डर मेलबर्न क्रिकेट क्लब के लिए बॉक्सिंग डे पिच बनाने का मुख्य कारण था, जो तेज गेंदबाजी के पक्ष में बहुत ज्यादा झुकी हुई थी, और जिसके कारण चौथा एशेज टेस्ट तीसरे दिन तक नहीं पहुंच पाया। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य […]

You May Like