बाइक की टक्कर से घायल इंजीनियर ने अस्पताल में दम तोड़ा

इंदौर: सांवेर रोड पर बाइक की टक्कर से गंभीर घायल मैकेनिकल इंजीनियर की एमवाय अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई. हादसा 17 अगस्त को धरमपुरी के पास हुआ था. पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.पुलिस के अनुसार, साईं विहार कॉलोनी, सांवेर निवासी शैलेश पिता रामदेव कुशवाह काम पर जा रहे थे. धरमपुरी के पास तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी.

हादसे में गंभीर चोट आने पर उन्हें एंबुलेंस से एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया. जहां दो दिन तक चले उपचार के बाद बुधवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया. शैलेश के भाई धर्मेंद्र ने पुलिस को बताया कि परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है. शैलेश पहले वड़ोदरा की डीएनएस कंपनी में कार्यरत थे. करीब एक माह पहले डब्ल्यूआरके कंपनी में नौकरी मिलने के बाद वे इंदौर आए थे. परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं. परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए उत्तर प्रदेश ले गए हैं. पुलिस हादसे के बाद फरार बाइक चालक की तलाश कर रही है. घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों से चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं.

Next Post

शहर में 2 दिन में 150 मिमी बारिश से जलभराव की स्थिति

Fri Aug 21 , 2026
सतना:पिछले 2 दिनों से रुक रुक कर हो रही बारिश के क्रम के चलते शहर में जकरीबन 150 मिमी वर्षा दर्ज कर ली गई. जिसका साइड इफेक्ट शहर में जगह जगह जलभराव और यातायात बाधित होने के तौर पर सामने आया. इतना ही नहीं बल्कि कुछ क्षेत्र में बारिश की […]

You May Like