सतना: शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर कालेज में दो दिवसीय राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का उत्साहपूर्ण शुभारंभ किया गया। यह आयोजन प्राचार्य डॉ. एस. सी. राय के निर्देशन में “Women in Science: Catalyzing Viksit Bharat” विषय के अंतर्गत संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना तथा विशेष रूप से छात्राओं को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के साथ विकसित भारत के योगदान में महिलाओं की भागीदारी के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. ए. के. दीक्षित, डॉ. राजेश गर्ग, डॉ. सुषमा श्रीवास्तव तथा कार्यक्रम समन्वयक डॉ. पुष्पराज सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।मुख्य वक्ता डॉ. सी. पी. सिंह (एसोसिएट प्रोफेसर, AKS यूनिवर्सिटी, सतना) ने अपने प्रेरक व्याख्यान में महान वैज्ञानिक सी. वी. रमन के वैज्ञानिक योगदानों के साथ-साथ विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डाला। द्वितीय वक्ता डॉ. श्वेता ताम्रकार (सहायक प्राध्यापक) ने विज्ञान में महिलाओं के ऐतिहासिक एवं समकालीन योगदान पर प्रभावशाली प्रस्तुति दी, जिसे विद्यार्थियों ने अत्यंत रुचि के साथ सुना।
कार्यक्रम के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता, प्रश्न-मंच प्रतियोगिता तथा पोस्टर/मॉडल प्रस्तुति का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में सौरभ चौरसिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रश्न-मंच प्रतियोगिता में टीम ‘B’ विजेता रही, जिसमें सौरभ चौरसिया, शिवम नामदेव, अंकुश मिश्रा, ओम दुबे, शिवम कुशवाहा एवं आर्यन पांडे शामिल रहे। पोस्टर/मॉडल प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता 28 फरवरी 2026 को संपन्न होगी।
इस सफल आयोजन में डॉ. बलराम दास आनंद, डॉ. रेशमा खान, सुयश सिंह, डॉ. इरशाद खान, डॉ. अमृता सिंह, श्रीमती श्रद्धा पाल, अनीश कुमार तिवारी, डॉ. मुकेश कवल त्रिपाठी, डॉ. संजय प्रताप सिंह, अनिल लोधी, श्रीमती प्रिया द्विवेदी, डॉ. संजय चौरसिया एवं श्रीमती दीपशिखा सिंह का सराहनीय योगदान रहा।
कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा, नवाचार एवं महिला सशक्तिकरण की भावना को सुदृढ़ किया।
