नेशनल सुपर मास्टर्स गेम्स में 59 वर्षीय डॉ. विनोद राय ने जीता दो स्वर्ण पदक

सिंगरौली। महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित 8वें राष्ट्रीय सुपर मास्टर प्रतियोगिता में शास. महावि. बरगवां में वरिष्ठ क्रीड़ा अधिकारी डॉ. विनोद कुमार राय ने पंजा कुश्ती एवं शक्ति उत्तोलन प्रतियोगिता में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 59 वर्ष 10 माह की आयु में भी दो स्वर्ण पदक हासिल कर एवं महाविद्यालय का नाम रोशन किया।

यह प्रतियोगिता पुणे के हेंडगेवार क्रीड़ा संकुल में आयोजित हुई और बीती रात प्रतियोगिता समाप्त हुई। इस गेम्स में इन्होंने कुल तीन पदक प्राप्त किए। दो स्वर्ण पदक एवं एक कांस्य पदक । बताया जा रहा है कि फरवरी में इन्हें अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में यूएई में शिरकत करेंगे। वहीं इस वर्ष की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता जापान में होगी। इसमें भी डॉ. विनोद कुमार राय का चयन हो चुका है। इनकी इस उपलब्धि से सिंगरौली के जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष एसडी सिंह , अमित राज व खेल प्रेमी सहित अन्य ने हर्ष व्याप्त है।

Next Post

एमडी पाउडर के साथ दो गिरफ्तार,पुलिस ने जब्त किया 2 लाख का सामान

Sat Jan 31 , 2026
भोपाल। क्राइम ब्रांच पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिसने 4.28 ग्राम एमडी पाउडर के दो मोबाईल फोन और दो पहिया वाहन भी आरोपियों के पास से जब्त किया है. जब्त सामानों की कीमत लगबग दो लाख रुपये है. आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट […]

You May Like