चलती बस के सामने खड़ा हुआ शराबी, मचाया हंगामा

जबलपुर: खमरिया में चलती बस के सामने एक शराबी आकर अचानक खड़ा हो गया गनीमत रही कि चालक ने तुरंत बस रोक दी जिसके बाद शराबी ने हंगामा मचाते हुए बस में चढ़ गया और शराब पीने के लिए मांगने लगा मना करने पर चालक, कंडेक्टर के साथ अभद्रता कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है ।पुलिस के मुताबिक सोमवार को भोले शंकर साहू 54 वर्ष निवासी ग्राम सदाफल कुण्डम ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह लक्की बस क्रमांक एमपी 20 पी ए 0523 में कंडेक्टरी करता है।

सुबह लगभग 7-30 बजे लक्की बस में बुकिंग की सवारी लेकर बरगी से गोरखपुर जा रहे थे बस को रामदास पड़वार चला रहा था सुबह लगभग 9-45 बजे जैसे ही खमरिया उमरिया मेन रोड पहुंचे तभी बबलू साहू बस के सामने खड़ा हो गया तो बस चालक रामदास पड़वार ने बस रोक दी, बबलू साहू बस के अंदर चढक़र उससे शराब पीने के लिये 500 रूपये मांगने लगा, उसने पैसे देने से मना किया तो बबलू साहू उसे एवं रामदास पड़वार के साथ अभद्रता कर दी

Next Post

रेल कर्मचारी को श्वान ने काटा, एफआईआर दर्ज

Tue Mar 3 , 2026
जबलपुर: मदन महल थाना अंतर्गत रेलवे उत्सव कॉलोनी में श्वान ने एक रेल कर्मचारी को घायल कर दिया। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर आरोपी कुत्ता मालकिन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।जानकारी के अनुसार महेंद्र कुमार पाठक रेलवे में असिस्टेंट सी एंड डब्ल्यू (मैकेनिकल) के पद पर कार्यरत […]

You May Like