गहोई वैश्य नवयुवक मंडल के चुनाव में 28 उम्मीदवार आजमा रहे किस्मत

कटनी: श्री गहोई वैश्य नवयुवक मंडल कटनी के चुनाव आज 7 सितम्बर को गहमागमी के बीच कराए जा रहे हैं। श्री गहोई वैश्य पंचायती सत्संग भवन कटनी में सुबह 10 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई है। मतदान 4 बजे तक होगा और इसके उपरांत मतों की गिनती एवं परिणामों की घोषणा की जाएगी। मतदान में बड़ी संख्या में युवा वर्ग द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया जा रहा है।

गहोई वैश्य नवयुवक मंडल की नवीन कार्यकारिणी के गठन के लिए शेखर महतेले, ओम त्रिसोलिया, सृजन चौदहा मीत, अमित मसुरहा, अमन ददरहा, श्रीयांश बरसैयां, राहुल सुहाने, दीपक लहरिया, आदर्श सेठिया कान्हा, साहिल सुहाने, कृष्णा सेठिया, चर्चित सेठ, शानू नगरिया, अभिजीत कस्तवार, अंशुल चौदहा, नितेश कुचया भक्ति, मोहित छिरौल्या, प्रखर सोनी, प्रतीक बहरे, वैभव सोनी गोलू भैया, विशाल लहरिया, मयंक त्रिसोलिया, दीपांशु रुसिया, पीयूष खंताल, आयुष कुदरहा प्रिंस, सुमित चौदहा, अनुराग सोनी, राज बरसैयां किस्मत आजमा रहे हैं। कुल 28 प्रत्याशियों में से 21 प्रत्याशियों का चयन किया जाना है।

Next Post

उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक

Sun Sep 7 , 2025
नयी दिल्ली, 07 सितंबर (वार्ता) उपराष्ट्रपति पद के लिए 9 सितंबर को होने वाले चुनाव से पहले कांग्रेस की रणनीति बनाने को लेकर यहां बैठक हो रही है जिसमें वोट देने से पहले कांग्रेस सांसदों की कार्यशाला आयोजित करने को लेकर भी विचार होने की संभावना है। कांग्रेस सूत्रों के […]

You May Like