12 वर्षों बाद भी अधूरा स्कूल भवन, सीमित संसाधनों में पढ़ाई कर रहे छात्र

सिंगरौली: सीधी–सिंगरौली नेशनल हाईवे-39 के विस्तार के दौरान प्रभावित हुए शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय भर्रा की स्थिति आज भी पूरी तरह सामान्य नहीं हो सकी है। लगभग 12 वर्ष पहले सड़क चौड़ीकरण के समय विद्यालय के तीन कमरे, एक बरामदा और बाउंड्री वॉल हटाए गए थे। उस समय नए निर्माण का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है।
वर्तमान में कक्षा 1 से 8वीं तक के करीब दो सौ छात्र-छात्राएं सीमित कमरों और एक बरामदे में अध्ययन कर रहे हैं। स्थान की कमी के कारण अलग-अलग कक्षाओं के विद्यार्थियों को एक साथ बैठाना पड़ता है, जिससे पढ़ाई प्रभावित होती है।

बाउंड्री वॉल न होने से परिसर खुला है, जिससे स्वच्छता और सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियां भी सामने आती हैं।बताया जाता है कि इस संबंध में विद्यालय प्रबंधन और स्थानीय स्तर पर कई बार संबंधित विभागों को अवगत कराया गया है। वहीं, सड़क निर्माण कार्य में भी समय-समय पर बदलाव हुए हैं, लेकिन विद्यालय भवन का निर्माण अब तक लंबित है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस विषय पर शीघ्र समाधान की आवश्यकता है, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके।
इनका कहना:-
स्कूल भवन निर्माण के लिए लगातार कई बार पत्राचार किया गया, यहां तक कि भोपाल भी पत्र दिया गया। जिला अधिकारियों को भी अवगत कराया गया, परंतु राशि आवंटन नही हुआ। जिसके चलते छात्रों एवं शिक्षको को परेशानी उठानी पड़ रही है।
आशीष कुमार गुप्ता
सरपंच, ग्राम पंचायत करथुआ

Next Post

स्टार किड होकर भी आसान नहीं था सफर, राम चरण ने ऐसे बनाई अपनी अलग पहचान

Fri Mar 27 , 2026
Ram Charan ने एक्टिंग स्कूल से शुरुआत कर साउथ सिनेमा में बड़ा नाम बनाया। ‘मगधीरा’ से उन्हें पहचान मिली, जबकि बॉलीवुड डेब्यू ‘जंजीर’ फ्लॉप रहा। अफेयर की खबरों के बाद उन्होंने उपासना कमिनेनी से शादी की। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण का जन्म 27 मार्च, 1985 को मद्रास, तमिलनाडु […]

You May Like