
चितरंगी, (एनबीएन)। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चितरंगी के अध्यक्ष सुनील देव सिंह राजन ने पार्टी के सभी पदाधिकारियो, यूथ कांग्रेस, मंडलम एवं पंचायत अध्यक्षों, बीएलए और विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं से कल 24 जुलाई को आयोजित मशाल जुलूस में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने बताया कि एआईसीसी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल के निर्देशानुसार यह विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है।
