देवसर में दो लोगों को सर्प ने डसा, उपचार जारी

सिंगरौली। आज गुरुवार की शाम को देवसर क्षेत्र में सर्पदंश के दो अलग-अलग मामले सामने आए, जिनमें एक 16 वर्षीय किशोरी समेत दो लोगों को गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवसर में भर्ती कराया गया। दोनों का उपचार चिकित्सकीय निगरानी में जारी है। जानकारी के अनुसार कौशल्या यादव 16 वर्ष पिता मानिक राम यादव निवासी ग्राम पंचायत हर्रावर्ती जनपद पंचायत देवसर को गुरुवार की दोपहर करीब 3 बजे सर्प ने काट लिया। वहीं दूसरा मामला ग्राम जियावन बहेरा का है, जहां मोहम्मद इमरान 17 वर्ष पिता मो. इदरीश को भी सर्प ने काट लिया।

Next Post

​टीकमगढ़ में दिनदहाड़े लूट: बैंक से पैसे निकालकर लौट रहे युवक को घेरा, चाकू मारकर 37.5 हजार लूटे

Thu Jul 23 , 2026
टीकमगढ़। टीकमगढ़ के जतारा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की सनसनीखेज घटना सामने आई है। ग्राम करमौरा निवासी आशीष यादव ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि गुरुवार को उसके साथ अज्ञात बदमाशों ने चाकू और लाठी के बल पर 37,500 की नकदी लूट ली। आशीष यादव […]

You May Like