हीथर नाईट के शतक से इंग्लैंड का मजबूत स्कोर

इंदौर, 19 अक्टूबर (वार्ता) हीथर नाईट (109) के शानदार शतक से इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ महिला विश्व कप मुकाबले में रविवार को निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट पर 288 रन का मजबूत स्कोर बना लिया।

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ओपनिंग साझेदारी में 73 रन जोड़े। हीथर नाईट ने 91 गेंदों में 15 चौकों और एक छक्के की मदद से 109 रन की शानदार पारी खेली। ओपनर एमी जोन्स ने 68 गेंदों में आठ चौकों की मदद से 56 रन बनाये।

आखिरी 10 ओवरों में ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड 300 से ज़्यादा रन बना लेगा। लेकिन भारत ने बेहतरीन क्षेत्ररक्षण और डेथ ओवरों में अच्छी गेंदबाजी से वापसी की। हालांकि इंग्लैंड महिला टीम ने भारत के खिलाफ पहली पारी में अपना सर्वश्रेष्ठ वनडे स्कोर बनाया।

इससे पहले, जोन्स ने शीर्ष क्रम में अर्धशतक जड़कर इंग्लैंड के लिए मंच तैयार किया। नाइट और नैट शिवर-ब्रंट ने तीसरे विकेट के लिए 113 रन जोड़े और इंग्लैंड नियंत्रण में लग रहा था। शिवर-ब्रंट ने 49 गेंदों में चार चौकों के सहारे 38 रन बनाये। लेकिन भारत ने आखिरी क्षणों में अच्छा प्रदर्शन करते हुए खोई हुई जगह वापस हासिल की। दीप्ति ने 51 रन पर चार विकेट लेकर गेंदबाजी सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया। चार्लोट डीन ने नाबाद 19 रन बनाये और इंग्लैंड को 288 रन तक पहुंचाया।

 

Next Post

गांव में तालाब के लिए ढाई एकड़ जमीन की दान

Sun Oct 19 , 2025
बैतूल। जब लोग संपत्ति और जमीन के लिए झगड़े और लड़ाईयों में उलझे रहते हैं, वही मुलताई क्षेत्र के ग्राम पिसाटा के समाजसेवी शंकरराव देशमुख एक ऐसा प्रेरक उदाहरण पेश कर रहे हैं, जो सच्चाई और निस्वार्थ सेवा की मिसाल है। उन्होंने गांव में तालाब निर्माण के लिए करीब ढाई […]

You May Like