नवविवाहिता ने आत्महत्या करने के मकसद से खाया जहर

ग्वालियर। नवविवाहिता ने आत्महत्या करने के मकसद से जहर खा लिया, हालत बिगड़ने पर परिजन उसे हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर्स द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए ग्वालियर रैफर कर दिया गया। घटना बेलगढ़ा थाना क्षेत्र के ग्राम गधोटा की है। फिलहाल पुलिस ने मामले से अनभिज्ञता जताई है।

बेलगढ़ा थाना क्षेत्र के ग्राम गधोटा में रहने वाली 25 वर्षीय रानी पत्नी मुकेश परिहार ने घर में रखी कीटनाशक दवा खा ली। महिला की हालत बिगड़ती देख परिजन घबरा गए। जिन्होंने रानी से पूछताछ की, तो उसने उन्हें कीटनाशक दवा खाने की बात बता दी। इसका पता लगते ही परिजन तुरंत महिला को भितरवार के सामुदायिक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर्स द्वारा प्राथमिक उपचार देने के बाद नाजुक हालत देख महिला को ग्वालियर के लिए रैफर कर दिया गया। बताया गया है कि महिला द्वारा गृह क्लेश के चलते उक्त कदम उठाया गया है। वहीं बेलगढ़ा थाना प्रभारी अजय सिंह सिकरवार ने फिलहाल पूरे मामले में अनभिज्ञता जाहिर की है।

Next Post

बेटी से छेड़छाड़ का विरोध किया तो पिता को बेहोश होने तक पीटा

Mon Jun 30 , 2025
मुरैना। बैरियर चौराहे पर पंचर की दुकान चलाने वाले रामवरन कुशवाह पुत्र राम किशन कुशवाह 40, निवासी कासपुरा को 4 युवकों ने सरेआम पीट दिया। हमले के पीछे बेटी से छेड़छाड़ और उसके बाद हुए विवाद की रंजिश बताई जा रही है। हमलावर लाठी-डंडों और पत्थरों से रामबरन पर हमला […]

You May Like