बेटी से छेड़छाड़ का विरोध किया तो पिता को बेहोश होने तक पीटा

मुरैना। बैरियर चौराहे पर पंचर की दुकान चलाने वाले रामवरन कुशवाह पुत्र राम किशन कुशवाह 40, निवासी कासपुरा को 4 युवकों ने सरेआम पीट दिया। हमले के पीछे बेटी से छेड़छाड़ और उसके बाद हुए विवाद की रंजिश बताई जा रही है। हमलावर लाठी-डंडों और पत्थरों से रामबरन पर हमला करते हुए दिखाई दिये है। बदमाशों ने रामबरन के पैर पर 3 बार पत्थर भी पटका, जिसके बाद वह बेहोश हो गया। छेड़छाड़ की

घटना के अगले दिन कासपुरा गांव में पंचायत बुलाई गई थी। दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया था लेकिन दोपहर में चारों बदमाशों ने शहर के बैरियर चौराहे पर रामबरन को घेर लिया और मारपीट की। घटना के दौरान वहां मौजूद एक युवक ने पूरी घटना का वीडियो बनाया। वीडियो में दिख रहा है कि युवक शख्स को पीटते हुए जमीन पर गिराते हैं और फिर उस पर पत्थर पटकते हैं। मारपीट के बाद रामकिशन बेहोश हो गया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे लेकर थाने पहुंचे। वहां से घायल को अस्पताल ले जाया गया।

Next Post

संभागीय आयुक्त ने की जीडीए की विकास योजनाओं की समीक्षा

Mon Jun 30 , 2025
ग्वालियर। ग्वालियर विकास प्राधिकरण में किए जा रहे कार्यों एवं भविष्य की योजनाओं की समीक्षा सोमवार को ग्वालियर संभाग के आयुक्त मनोज खत्री ने की। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तार से समीक्षा कर प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए। संभागीय आयुक्त कार्यालय के सभागार में प्राधिकरण के कार्यों की […]

You May Like