संभागीय आयुक्त ने की जीडीए की विकास योजनाओं की समीक्षा

ग्वालियर। ग्वालियर विकास प्राधिकरण में किए जा रहे कार्यों एवं भविष्य की योजनाओं की समीक्षा सोमवार को ग्वालियर संभाग के आयुक्त मनोज खत्री ने की। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तार से समीक्षा कर प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए।

संभागीय आयुक्त कार्यालय के सभागार में प्राधिकरण के कार्यों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय, डीएफओ अंकित पाण्डेय, ग्वालियर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नरोत्तम भार्गव सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

संभागीय आयुक्त खत्री ने ग्वालियर विकास प्राधिकरण की योजनाओं की समीक्षा की। इसके साथ ही भविष्य की योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की।

Next Post

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में वर्ष 2026 के लिए भारत की अध्यक्षता ग्रहण करेंगे मोदी

Mon Jun 30 , 2025
नयी दिल्ली, 30 जून (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी सात जुलाई को रियो डि जनेरियो में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में वर्ष 2026 के लिए भारत की अध्यक्षता ग्रहण करेंगे। श्री मोदी दो जुलाई से नौ जुलाई तक घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया की यात्रा पर जाएंगे। इस […]

You May Like