इंदौर: नौलखा चौराहे स्थित आरके हॉस्पिटल में 20 वर्षीय युवती छाया जायसवाल की मौत के बाद परिजन भड़क गए और अस्पताल में तोड़फोड़ कर दी. परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में करीब 15 मिनट तक बिजली बंद रही, इस दौरान ऑक्सीजन सप्लाई बाधित होने से युवती की जान चली गई.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति पर काबू पाया. फिलहाल अस्पताल प्रबंधन और परिजनों से पूछताछ की जा रही है. मृतका के परिवार ने डॉक्टरों और प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति सामने आएगी
