खाई में गिरी नई कार, बड़ा हादसा टला

जबलपुर: तेवर स्थित सुप्रसिद्ध मां त्रिपुर सुंदरी मंदिर परिसर के समीप सोमवार को उस समय चीख-पुकार मच गई, जब एक नई कार अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार दो लोग बाल-बाल बच गए, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं। परिवार नवरात्र के पावन पर्व पर अपनी नई कार से माता त्रिपुर सुंदरी के दर्शन के लिए आया था।

मंदिर के समीप जब चालक गाड़ी को पार्क करने का प्रयास कर रहा था, तभी अचानक कार से नियंत्रण खो गया। वाहन तेजी से सड़क किनारे से नीचे गहरी खाई की तरफ लुढ़कने लगा तो उसमें सवार एक युवक चलती गाड़ी से नीचे कूद गया। हालांकि, दो अन्य लोग कार के साथ ही नीचे चले गए। गनीमत यह रही कि खाई में गिरते वक्त कार के सामने एक मजबूत पेड़ आ गया। गाड़ी सीधे पेड़ में जाकर फंस गई इसके बाद कार में फंसे दोनों लोग आनन-फानन में सुरक्षित बाहर निकल आए। हालांकि उन्हें मामूली चोट आई है।

Next Post

स्थानीय रहवासियों ने की धर्मांतरण की शिकायत

Mon Oct 12 , 2026
सतना: शहर के टिकुरिया टोला क्षेत्र में पैसे सहित अन्य सुविधाओं का लालच देकर धर्मांतरण के प्रयास का मामला अभी शांत भी नहीं होने पाया था कि शहर के धवारी क्षेत्र में एक और ऐसी ही कोशिश सामने आ गई. स्थानीय रहवासियों की शिकायत पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकत्र्ता […]

You May Like

Play sound