बास्केटबॉल स्पर्धा: अंडर-14, 17 और 19 में चयनित खिलाड़ी जिला स्तर पर दिखाएंगे दम

मुलताई। नगर के पीएम श्री कन्या स्कूल में खेल पंचाग के अनुसार विकास खण्ड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारभं आज पीएम श्री कन्या शाला के प्राचार्य नरवरे एवं सेवानिवृत खेल शिक्षक महेश खत्री द्वारा किया गया। विकास खण्ड खेलकूद प्रभारी कामना साबले ने बताया की उक्त प्रतियोगिता मे सांदीपनी स्कूल ,पीश्री कन्या शाला मुलताई,शासकीय नवीन हायर सेकेण्डरी मुलताई,वीआईपी स्कूल,न्यू कार्मल स्कूल,कोरोला स्कूल,सनराइज स्कूल ,शिशु विद्या बिहार स्कूल सहित अन्य संस्थाओ के अंडर 14 वर्ष 17 वर्ष एवं 19 वर्ष बाल,बालिकाओ ने भाग लिया । छात्रो को संबंधित करते हुए पी श्री कन्या स्कूल के प्राचार्य नरवरे ने बताया की हमारी संस्था मे पहली बार विकास खण्ड स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता आयोजित की हैऔर जिला स्तरीय प्रतियोगिता भी यही आयोजित होना है।खेलो से छात्रो मे अनुशासन की भावना जागती है।वहीं खेल शिक्षक महेश खत्री ने बताया की स्वस्थ शरीर मे ही स्वस्थ मस्तिक का विकास होता है। प्रतियोगिता आयोजन कराने मे शिक्षिका गीता गायकवाड,स्वाती कंडारी,मीठू बराई, शिक्षक महेश चौकीकर, राजेश चौहान, अमित कुमार, सचिन कुमार सहित अन्य शिक्षको ने सहयोग प्रदान किया प्रतियोगिता में 17 वर्ष आयु वर्ग बालिका में तनु गडेकर,भारती कनेरे,हिमांशी पवार,मुस्कान बुवाडे,दिव्याकां बागडे,चारवी हजारे,योग्यता बुवाडे,मुस्कान पवार,इशा भावसार,जयश्री हिगवे, मुस्कान साहू ,चेताली, 19 वर्ष आयु वर्ग बालिका में काम्या लोखंडे,शरवनी भारती,अदिती भार्गव,जानवी साहू,याचिका सोनी,नन्दनी साहू,नंदिनी राजपूत,प्रियंका पवार,जुगनी पवार,पिहू पवार,अनन्या पवार का चयन हुआ। वहीं 14 वर्ष आयु बालक वर्ग में देंवाश सोनी,शौर्य सौनी, पुखराज राठौर,युग पाठेकर प्रतीक पाठेकर का चयन हुआ। 17 वर्ष बालक वर्ग में नमन, कार्तिक,गौरव,दिव्याशं,सागर, हर्षित,गणेश,रोहन,गौरव कुमार,शिवमपवार,कौस्तुभ,गौरव, कुशांक दरवाई तथा 19 वर्ष आयु वर्ग बालक में विराज पवार,मंथन सोनी,साहिल पिपले,योगेन्द्र धोटे,अयान खान,पुष्पराज राठौर,निसर्ग ठाकरे,गौतम सरियाम,निशांश ,लोकेन्द्र,शिखर पंडोले जिला स्तर के लिए चयनित हुए।

 

Next Post

संजय गांधी अस्पताल की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था, बना रेफर सेंटर

Sun Aug 2 , 2026
रीवा: अवर्षा से जहा किसान परेशान हैं वहीं इस समय घर-घर मौसमी बीमारी का प्रकोप है. सर्दी जुखाम, बुखार, डेंगू, पीलिया आदि बीमारी से मरीज ग्रस्त है. लिहाजा संजय गांधी अस्पताल एवं सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में पैर रखने तक की जगह नही है. इसी तरह निजी अस्पताल में भी मरीजों […]

You May Like