प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शिक्षा प्रोत्साहन राशि देकर किया सम्मानित

हटा/दमोह। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के शुभ अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को नगद शिक्षा प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना तथा अन्य विद्यार्थियों को भी शिक्षा के प्रति प्रेरित करना है।

जानकारी के अनुसार श्रीराम कॉन्वेंट स्कूल रनेह में कक्षा 5वीं के छात्र रुद्र चौरसिया, निवासी ग्राम रनेह, को अपनी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर 1100 ग्यारह सौ रुपये की नगद शिक्षा प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार साईं चिल्ड्रन एकेडमी रनेह में अध्ययनरत छात्रा अनुष्का राय निवासी बंधा तथा यूनिटी इंग्लिश मीडियम स्कूल रनेह में कक्षा 5वीं की छात्रा रूपा कुशवाहा, निवासी ग्राम रमपुरा, को भी प्रथम स्थान प्राप्त करने पर 1100-1100 की नगद शिक्षा प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया।यह प्रोत्साहन राशि युवा पत्रकार सुनील तिवारी द्वारा विद्यार्थियों को प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही जीवन में सफलता प्राप्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है। विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ अध्ययन करना चाहिए, जिससे वे भविष्य में अपने परिवार, समाज और क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें।इस अवसर पर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सम्मान विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करते हैं।

युवा पत्रकार सुनील तिवारी ने बताया कि इस प्रकार के शिक्षा प्रोत्साहन कार्यक्रम भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे, जिससे अधिक से अधिक विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित होंगे तथा समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता और प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा मिलेगा।

Next Post

संत चावरा नेशनल अकादमी में रही स्वतंत्रता दिवस की धूम

Sun Aug 16 , 2026
परासिया। संत चावरा नेशनल अकादमी ने शनिवार को भारत का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम, उल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया। इसके पूर्व 14अगस्त को विद्यालय के छात्रों ने तिरंगा रैली में अपनी सहभागिता दी। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी AISSCE. और AISSE के टॉपर्स को विशप […]

You May Like