संत चावरा नेशनल अकादमी में रही स्वतंत्रता दिवस की धूम

परासिया। संत चावरा नेशनल अकादमी ने शनिवार को भारत का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम, उल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया। इसके पूर्व 14अगस्त को विद्यालय के छात्रों ने तिरंगा रैली में अपनी सहभागिता दी।

प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी AISSCE. और AISSE के टॉपर्स को विशप क्लेमेंस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसमें कक्षा बारहवीं के आद्य सोनी तथा कक्षा दसवीं की ब्रायला बिजू को CBSE बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन के लिए नगद पुरस्कार राशि , प्रमाणपत्र तथा ट्रॉफी से मुख्य अतिथि महोदय द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि का विद्यालय के प्राचार्य फादर जैसन ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया।

छात्रों के द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति नृत्य ने सबका मन मोह लिया तो वहीं स्वतंत्रता प्राप्ति तथा स्वतंत्रता के बाद की भारत की यात्रा पर प्रकाश डालते हुए छात्रों ने अंग्रेजी , हिंदी और संस्कृत भाषा में अपने विचार रखे।

विद्यालय के प्रबंधक फादर साजू ने अपने उद्बोधन में स्वतंत्रता के महत्व को बताते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों का स्मरण कराया और छात्रों को उनके बताए मार्ग पर चलने, एकता, अखंडता, और अनुशासन के मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

देशभक्ति से ओतप्रोत लघुनाटिका के माध्यम से बच्चों ने बताया कि हम अपने देश से कैसे प्रेम कर सकते हैं तथा देश के प्रति समर्पण क्या होता है।

कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य फादर जैसन ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। आभार हना सिद्दीकी तथा मंच संचालन कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों द्वारा किया गया। राष्ट्रगीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Next Post

भोपाल में शहीद वर्मा की अर्धांगिनी का सम्मान बागली में बेटी दामाद का सम्मान

Sun Aug 16 , 2026
बागली। 4 फरवरी 2021 को ड्यूटी के दौरान रतनपुर बीट प्रभारी वनरक्षक मदन लाल वर्मा की शिकारीयो की गोली लगने से मृत्यु हो गई थी तात्कालिक रूप में शासन की गाइडलाइन अनुसार 7 दीनो के बाद ही उनके पुत्र जितेंद्र वर्मा को अनुकंपा नौकरी दे दीगई साथ ही पत्नी को […]

You May Like