अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

नवभारत न्यूज

सतना. शादी का झांसा देकर नाबालिग को बहला-फुसला कर भगा ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए सलाखों के पीछे भेज दिया.

सिटी कोतवाली थाना प्रभारी रावेंद्र द्विवेदी से प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी मां द्वारा अपनी नाबालिग बेटी की गुमशुदगी की शिकायत 8 जनवरी को कराई गई थी. मां ने पुलिस को बताया कि 16 दिसंबर को कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी बेटी को बहला-फुसला कर भगा ले गया है. जिसे देखते हुए पुलिस ने धारा 137 बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरु की. विवेचना के दौरान प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने नाबालिग को दस्तयाब कर लिया. नाबालिग लडक़ी ने अपने बयान में बताया कि मैहर जिले के अमदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत घुनवारा निवासी करन वंशकार पिता राजू उम्र 18 वर्ष उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया. इसके साथ ही उसने शादी का झांसा देते हुए उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. जिसे देखते हुए लडक़ी का मेडिकल करागया गया और आरोपी के विरुद्ध धारा 87 64 351 बीएनएस के साथ-साथ 5/6 पाक्सो एक्ट के अंतर्गत धराएं बढ़ाई गईं. इसी कड़ी में दबिश देते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत

Next Post

जनसुनवाई में पहुँचे लोग

Tue Feb 18 , 2025
सतना।मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस ने जिले के विभिन्न अंचलों से समस्याएं लेकर आने वाले आवेदकों को सम्मानपूर्वक अपने समक्ष कुर्सियों पर बैठाकर उनकी समस्याएं सुनीं तथा समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर श्री […]

You May Like