सीहोर। कुबेरेश्वरधाम पर अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के मार्गदर्शन में सादगी के साथ पांच दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है.बुधवार को प्राण-प्रतिष्ठा शुभ मुहूर्त में की जाएगी और उसके पश्चात मंदिर के पट खुलेंगे और यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं का भगवान के दर्शन करने का सौभाग्य मिलेगा. मीडिया प्रभारी मनोज दीक्षित मामा ने बताया कि प्रचंड गर्मी को देखते हुए श्रद्धालुओं को परेशानी और असुविधा न हो इसके लिए पंडित मिश्रा के आह्वान पर सीमित श्रद्धालुओं की उपस्थिति में सादगी और विधि-विधान से प्राण-प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया है. मंदिर को रंगीन रोशनी और फूलों से सजाया गया है, जिससे यहां पर भक्तिपूर्ण माहौल बना हुआ है. मंदिर परिसर में मंगलवार को सहस्त्र धारा जलाधिवास सहित अन्य दिव्य अनुष्ठान का क्रम चलता रहा.
कुबेरेश्वरधाम में सादगी से मन रहा प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव
