गरोठ ब्रिज पर हादसा, ट्राला चालक की मौत

उज्जैन। गरोठ ब्रिज पर मंगलवार-बुधवार रात 2 बजे सडक़ हादसा हो गया। ट्राला चालक की मौके पर मौत हुई है। ट्राला हरिद्वार से पीथमपुर जा रहा था।

चिमनगंज थाना पुलिस ने बताया कि नक्षत्र होटल से पंवासा की ओर जाने वाले मार्ग पर गरोठ ब्रिज बना हुआ है रात 2 बजे हादसा होने की खबर पर पुलिस पहुंची थी। जांच में सामने आया कि कृषि उपकरणों से भरा ट्राला अनियंत्रित होने के बाद डिवाइडर से टकराया है। चालक की मौत हो चुकी है। रात में चालक की लाश को चरक अस्पताल लाया गया और पोस्टमार्टम कक्ष में रखा। उसके पास से कोई दस्तावेज नहीं मिला। जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस ने ट्रक नंबर के आधार पर जानकारी जुटाना का प्रयास किया। इस दौरान सामने आया कि ट्राला गुजरात के वापी स्थित ऋतिक ट्रांसपोर्ट का है। पुलिस ने ट्रांसपोर्ट कंपनी से संपर्क किया। ट्रांसपोर्ट वेबसाइट बुधवार दोपहर उज्जैन पहुंचे। इसके बाद सामने आया कि मृतक चालक बिहार के चंपारण का रहने वाला नवल सिंह पिता रामबाबू शाह है। वह हरिद्वार से कृषि उपकरण लेकर पीथमपुर की ओर जा रहा था। पुलिस ने परिजनों को हादसे की जानकारी दी है। गुरुवार सुबह परिजनों के उज्जैन पहुंचने पर मृतक चालक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Next Post

फर्जी नाम से मंदिर में घुसा युवक अश्लील सामग्री सहित हिरासत में

Wed Jul 9 , 2025
इंदौर. परदेशीपुरा थाना क्षेत्र स्थित मोती बाबा मंदिर में बुधवार को एक संदिग्ध युवक द्वारा युवतियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने और फर्जी पहचान छिपाकर मंदिर में प्रवेश करने का मामला सामने आया है. मौके पर पहुंचे हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने युवक को पकड़ा और पूछताछ कर पुलिस के […]

You May Like