प्राइम वीडियो ने ‘दुपहिया’ सीरीज के दूसरे सीजन की घोषणा की

मुंबई, (वार्ता) प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय हिंदी सीरीज ‘दुपहिया’ का दूसरा सीजन बनाने की घोषणा की है।

प्राइम वीडियो के प्रमुख निखिल माधोक ने बताया कि दुपहिया सीरिज का दूसरा सीजन बनाए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। यह एक कॉमेडी सीरीज है जिसकी कहानी काल्पनिक और अपराधमुक्त गांव धड़कपुर पर आधारित है। इसके पहले सीजन ने खूबसूरत कॉमेडी, यादगार किरदारों, शानदार परफॉर्मेंस और दिल छू लेने वाली कहानी के साथ दर्शकों का दिल जीत लिया था। इसे दर्शकाे और आलोचकों ने काफी सराहा था।

निखिल माधोक ने कहा “हमारा मानना है कि सच्ची कहानियां हर किसी को जोड़ती हैं। ‘दुपहिया’ की जबरदस्त कामयाबी इस बात का सबूत है कि आम जिंदगी से जुड़ी कहानियां हर किसी को पसंद आती हैं।

सीरीज को सलोना बेंस जोशी और शुभ शिवदासानी ने बनाया है जो इसके एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर भी हैं। इसकी कहानी अविनाश द्विवेदी और चिराग गर्ग ने लिखी है और सीरीज का निर्देशन सोनम नायर ने किया है।

दुपहिया, नौ एपिसोड की सीरीज है, जो छोटे शहर की सादगी में हंसी-ठिठोली और ड्रामा का तड़का लगाती है। इसमें गजराज राव, रेणुका शहाणे, भुवन अरोड़ा, स्पर्श श्रीवास्तव, शिवानी रघुवंशी और यशपाल शर्मा जैसे कलाकाराे ने अभिनय किया है। ‘दुपहिया’ भारत समेत 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रो में प्राइम वीडियो पर दिखाई जा रही है।

Next Post

अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' का टीज़र रिलीज़

Sat Mar 29 , 2025
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन की आने वाली फिल्म ‘रेड 2′ का टीज़र रिलीज़ हो गया है। फिल्म रेड 2 में अजय देवगन की मुख्य भूमिका है। राजकुमार गुप्ता के निर्देशन में बन रही यह फिल्म वर्ष 2018 में प्रदर्शित फिल्म रेड की सीक्वल है। फिल्म रेड […]

You May Like