अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ का टीज़र रिलीज़

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन की आने वाली फिल्म ‘रेड 2′ का टीज़र रिलीज़ हो गया है।

फिल्म रेड 2 में अजय देवगन की मुख्य भूमिका है। राजकुमार गुप्ता के निर्देशन में बन रही यह फिल्म वर्ष 2018 में प्रदर्शित फिल्म रेड की सीक्वल है। फिल्म रेड बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। अब रेड 2 सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।’रेड 2’ में अजय देवगन फिर से दृढ़ निश्चयी आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक की भूमिका में नज़र आएंगे ।टीज़र से पता चलता है कि पटनायक फिर से एक्शन में हैं और इस बार उनका लक्ष्य एक बहुत बड़ा और अधिक खतरनाक दादाभाई नामक एक शक्तिशाली राजनीतिक व्यक्ति से है जिसका किरदार रितेश देशमुख ने निभाया है।

टीज़र की शुरुआत सौरभ शुक्ला के नाटकीय वर्णन से होती है, जो फिल्म रेड 2 में खलनायक के रूप में अपनी रेड वाली भूमिका को दोहराते हैं, जो सोचते हैं कि पटनायक अब किसकी ज़िंदगी को दुखी कर रहे हैं। इसके बाद रितेश देशमुख के किरदार दादाभाई को दिखाया गया है।

फिल्म रेड 2 में वाणी कपूर, रजत कपूर, सुप्रिया पाठक, अमित सियाल और अन्य कलाकार भी हैं। फिल्म रेड 2 का निर्माण टी-सीरीज़ और पैनोरमा स्टूडियो के बैनर तले भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक और कृष्ण कुमार किया है। राज कुमार गुप्ता निर्देशित ‘रेड 2’ एक मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

Next Post

अमेरिका ने यमन पर किए 26 नए हवाई हमले

Sat Mar 29 , 2025
सना, 29 मार्च (वार्ता) अमेरिकी सेना ने शुक्रवार शाम को यमन की राजधानी सना और अन्य प्रांतों पर 26 नए हवाई हमले किए, जिसमें कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। हूती द्वारा संचालित अल-मसीरा टीवी ने यह जानकारी दी। अल-मसीरा टीवी […]

You May Like