ठेके बंद, फिर भी शहर में धड़ल्ले से हो रही अवैध शराब की बिक्री, जिम्मेदार खामोश!

सतना : शहर में शराब दुकानों के ठेके भले ही निरस्त कर दिए गए हों, लेकिन अवैध शराब का कारोबार खुलेआम जारी है। प्रशासन की नाक के नीचे यह पूरा खेल चल रहा है, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं।सतना शहर का ठेका 4 समूहों में वर्ष 2026-2027 के लिए निरस्त कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, ठेकेदारों द्वारा बैंक गारंटी जमा नहीं किए जाने के कारण अभी तक नए लाइसेंस जारी नहीं किए गए हैं। वहीं आबकारी विभाग द्वारा शराब का उठाव भी बंद कर दिया गया है।

\इसके बावजूद शहर की कई शराब दुकानों से खुलेआम बाहर से शराब लाकर अवैध बिक्री की जा रही है। हैरानी की बात यह है कि यह सब कलेक्टर, एसपी और डीओ जैसे अधिकारियों के नाम पर संचालित हो रहा है।सूत्रों के मुताबिक, आबकारी विभाग के अधिकारी कई दुकानों में खुद मौजूद देखे गए हैं, जिससे साफ है कि उन्हें इस अवैध कारोबार की पूरी जानकारी है। बावजूद इसके, आबकारी विभाग द्वारा मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।

Next Post

9 दिन की छुट्टी के बाद आज खुलेगी मंडी, खरीदी के पूर्व मंडी में गेहूं की भारी आवक

Sat Apr 4 , 2026
ब्यावरा: स्थानीय कृषि उपज मंडी में 9 दिन के लम्बे अवकाश के बाद आज शनिवार को मंडी में नीलामी कार्य शुरु होगा. एक दिन पूर्व शुक्रवार को ही मंडी परिसर फसल से भरी ट्रेक्टर ट्रॉलियों से पट गया.गौरतलब है कि 26 मार्च से 3 अप्रैल तक कृषि मंडी में अवकाश […]

You May Like

मनोरंजन