मंडी प्रांगण में चोरों का धावा: 10 से अधिक दुकानों के एयर कंडीशनर कॉपर पाइप पार

जबलपुर: विजयनगर थाना अंतर्गत कृषि उपज मंडी प्रांगण में बीती रात अज्ञात चोरों ने धावा बोल कर एक-दो नहीं, बल्कि 10 से अधिक दुकानों के एयर कंडीशनर के कॉपर वायर और कीमती पाइप काटकर पार कर दिए। इस चोरी की घटना से मंडी प्रांगण के व्यापारियों में भारी आक्रोश और असुरक्षा का माहौल है। पीड़ित व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

मंडी प्रांगण जैसे व्यस्त और सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में इस तरह की वारदात ने पुलिस गश्त पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस टीम मंडी परिसर और उसके आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Next Post

सिधार में आदिवासियों के मकान गिराने की तैयारी, कांग्रेस ने खोला मोर्चा

Mon Oct 5 , 2026
सिंगरौली: दूधमनिया तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिधार में दर्जनों आदिवासी परिवारों के मकान गिराने के लिए तहसीलदार द्वारा नोटिस जारी किए जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को मोर्चा खोल दिया। 5 अक्टूबर को मकान हटाने की कार्रवाई किए जाने की चर्चा के बीच कांग्रेस ने […]

You May Like