सीहोर। आईईएस पब्लिक स्कूल में इन्वेस्टिचर सेरेमनी का गआयोजन किया गया. समारोह में सीनियर, जूनियर एवं किंडरगार्टन स्टूडेंट काउंसिल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ईमानदारी, अनुशासन, जिम्मेदारी और टीम भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ ली. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर एसबी सिंह एवं आईईएस यूनिवर्सिटी के चांसलर इंजीनियर बीएस यादव थे. अतिथियों ने छात्र नेताओं को बैज एवं सैश पहनाकर सम्मानित कियाउन्होंने कहा कि आज के युवा छात्र ही भविष्य के नेतृत्वकर्ता और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले नागरिक हैं. इस अवसर पर स्कूल हेड बॉय, हेड गर्ल, डिसिप्लिन सेक्रेटरी, लिटरेरी सेक्रेटरी, कल्चरल सेके्रटरी, स्पोर्ट्स सेक्रेटरी सहित चारों हाउस के कप्तान, उपकप्तान, सीनियर एवं जूनियर प्रीफेक्ट्स को उनके पदों की जिम्मेदारियां सौंपी गई.
छात्र प्रतिनिधियों ने दायित्वों के निर्वहन की ली शपथ
