एल्डरमैन बनने पर किया हर्षा का स्वागत 

सीहोर। राष्ट्रीय वीर दुर्गादास राठौर की 388 वीं जयंती के उपलक्ष्य में 13 अगस्त को निकाले जाने वाले चल समारोह की तैयारियों को लेकर समाज की बैठक आयोजित की गई.

जिसमें जयंती समारोह की रूपरेखा, चल समारोह की व्यवस्थाओं तथा विभिन्न कार्यक्रमों की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई. इस मौके पर राठौर क्षत्रिय समाज के वरिष्ठजन व राठौर समाज महिला मण्डल अध्यक्ष सविता राठौर एवं मातृशक्तियों द्वारा हर्षा सुरेन्द्र सिंह राठौर के एल्डरमेन बनने पर पुष्पहारों से सम्मान किया गया.

इस दौरान नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि वीर दुर्गादास राठौर का जीवन साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता है. उन्होंने समाज के सभी लोगों से 13 अगस्त के चल समारोह में बड़ी संख्या में शामिल होकर आयोजन को अनुशासित, भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया. बैठक में समाज अध्यक्ष रामचंद्र राठौर, राजेश राठौर, जितेंद्र राठौर, पूरन राठौर, ओमप्रकाश राठौर, कमलेश राठौर सहित बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन, युवा एवं महिला मंडल की पदाधिकारी उपस्थित रहीं.

Next Post

आपदा में जिंदगियों को बचाने का दिया प्रशिक्षण 

Wed Aug 5 , 2026
सीहोर। होमगार्ड लाइन में सात दिवसीय सिविल डिफेंस वालेंटियर प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया गया. प्रशिक्षण में चयनित 150 सिविल डिफेंस वालेंटियर्स उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं. प्रशिक्षण के दौरान वालेंटियर्स को प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं के दौरान अपनाई जाने वाली राहत एवं बचाव प्रक्रियाओं, नागरिक सुरक्षा की जिम्मेदारियों तथा आपातकालीन […]

You May Like