डॉ. अंबेडकर नगर से जयपुर के बीच विशेष ट्रेन

इंदौर: त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने डॉ. अंबेडकर नगर महू और जयपुर के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. यह ट्रेन दोनों दिशाओं में तीन-तीन फेरों में चलाई जाएगी.रतलाम मंडल जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना ने बताया कि गाड़ी संख्या जयपुर–डॉ. अंबेडकर नगर स्पेशल जयपुर से कल से 31 अक्टूबर तक प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर 1 बजे रवाना होगी और शनिवार रात 1.30 बजे डॉ. अंबेडकर नगर पहुंचेगी.

वापसी में गाड़ी संख्या डॉ. अंबेडकर नगर–जयपुर स्पेशल कल से 1 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार सुबह 5.20 बजे प्रस्थान कर उसी दिन शाम 6.10 बजे जयपुर पहुंचेगी. ट्रेन का ठहराव रतलाम मंडल में चित्तौड़गढ़, नीमच, मंदसौर, रतलाम और इंदौर स्टेशनों पर रहेगा. यह विशेष ट्रेन एलएचबी कोच से संचालित होगी, जिसमें सेकंड एसी, थर्ड एसी, थर्ड एसी इकोनॉमी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के डिब्बे शामिल होंगे. रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि ट्रेन से जुड़ी नवीनतम जानकारी के लिए रेल मदद ऐप या 139 नंबर पर संपर्क करें.

Next Post

बैंक रिकवरी एजेंसी के नाम पर निवेश ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार

Thu Oct 16 , 2025
इंदौर: क्राइम ब्रांच इंदौर की ईओडब्ल्यू टीम ने एक ऐसे शातिर ठग को गिरफ्तार किया है, जिसने खुद को बैंक की रिकवरी एजेंसी का सुपरवाइज़र बताकर कई लोगों से लाखों रुपए की ठगी की थी. आरोपी निवेश पर भारी मुनाफे का झांसा देकर लोगों से पैसे वसूलता था और बाद […]

You May Like