रविवार को खुले रहे बैंक, लोगो ने किया लेनदेन

रीवा,  बैंक कर्मचारियों की प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल और लगातार छुट्टियों के कारण आम जनता का कामकाज प्रभावित न हो, इसके लिये रविवार अवकाश के दिन भी जिले भर में बैंक खुले रहें और लोगो ने बैंक पहुंचकर लेनदेन किया. सोमवार से तीन दिन तक बैंककर्मी हड़ताल पर रहेगें. ऐसे में कामकाज प्रभावित न हो, इसके लिये आरबीआई और वित्त मंत्रालय के निर्देश पर रविवार को बैंक खुले रहें. रीवा शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी बैंक खुले थे, जहा लोगो ने लेनदेन किया.

इससे पहले भी सितंबर में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हुई थीं. 11, 12 और 13 सितंबर को हड़ताल और छुट्टी के चलते बैंकिंग कामकाज पर असर पड़ा था. अब लगातार तीन दिन की हड़ताल के कारण फिर बैंकिंग सेवाओं में रुकावट आ सकती है. एमपी में एक दिन में करीब 5500 करोड़ रुपए का बैंक लेन-देन होता है. अभी बैंकों में महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी रहती है. बैंक यूनियन लंबे समय से हर शनिवार छुट्टी और 5 दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने की मांग कर रही हैं.

यूनियनों की मांग है कि सोमवार से शुक्रवार तक बैंक में कामकाज हो और शनिवार-रविवार को साप्ताहिक अवकाश दिया जाए. इसके बदले सोमवार से शुक्रवार तक रोजाना कामकाज के समय में 40 मिनट की बढ़ोतरी का प्रस्ताव है. यानी शनिवार की छुट्टी की भरपाई पांच कार्यदिवसों में रोजाना 40 मिनट अतिरिक्त काम से करने का प्रस्ताव है. बैंक यूनियनों का कहना है कि इससे 5 डे वीक लागू होने के बाद भी काम के कुल घंटों में संतुलन बनाया जा सकता है.

Next Post

कलेक्टर ने गांधीग्राम कन्या आश्रम का किया आकस्मिक निरीक्षण

Sun Sep 27 , 2026
सीधी। कलेक्टर विकास मिश्रा ने रविवार को आदिवासी कन्या आश्रम शाला गांधी ग्राम का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी पढ़ाई और सामान्य ज्ञान की जानकारी ली। कलेक्टर ने छात्राओं से सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका सही उत्तर देने वाली छात्राओं […]

You May Like