ग्वालियर: ग्वालियर के सराफा में सोने-चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड हाई के बाद लगातार गिरावट जारी है. आज गुरुवार सुबह सोने-चांदी के दाम में हल्की गिरावट देखने को मिली, क्योंकि निवेशकों की नजर शुक्रवार को आने वाले अमेरिका के महंगाई सीपीआई पर है. इसके अलावा रिकॉर्ड हाई पर सोना-चांदी पहुंचने के बाद मुनाफा वसूली की लहर शुरू हुई है. मार्केट एक्सपर्ट यह भी मान रहे हैं कि फेड रेट में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती होगी, जिसका भी असर गोल्ड और सिल्वर पर पड़ेगा.
गोल्ड सिल्वर में गिरावट आ सकती है. रूस और यूक्रेन युद्ध के खत्म होने के संकेत दिख रहे हैं और भारत के साथ अमेरिका की डील की उम्मीद भी बढ़ गई है. गुरुवार को कारोबार के शुरुआती दौर में हाजिर सोना लगभग 4,090 डॉलर प्रति औंस तक लुढ़क गया. पिछले दो सत्रों में यह धातु रिकॉर्ड ऊंचाई से लगभग 6 प्रतिशत गिर चुका है. हालांकि इस साल सोना अभी भी करीब 55 प्रतिशत ऊपर है.
ग्वालियर सराफा में 24 कैरेट सोने का भाव कम होकर 1,25,890 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत घटकर 1,15,400 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई. 18 कैरेट सोने की कीमत 94,420 रुपये प्रति 10 ग्राम है. चांदी की कीमत में भी गिरावट आई और गुरुवार के शुरुआती कारोबार में भी नरमी दिखी. मुनाफा वसूली और कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते चांदी थोड़ी कम होकर 1,60,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ चुकी है
